रुद्रप्रयाग के जखोली महाविद्यालय में हुआ अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन
रुद्रप्रयाग: राजकीय महाविद्यालय जखोली रुद्रप्रयाग में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.माधुरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद में युवराज सिंह बी.ए.पंचम सेमेस्टर अध्यक्ष, मनीषा बी.ए.तृतीय सेमेस्टर उपाध्यक्ष , कोमल बी.ए.तृतीय सेमेस्टर महासचिव, सागर कुमार बी. ए. प्रथम सेमेस्टर सहसचिव, अनामिका बी.ए.तृतीय सेमेस्टर कोषाध्यक्ष चुनी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो . माधुरी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कठोर परिश्रम और निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के विभाग प्रभारी डॉ.दिनेश सिंह नेगी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को उत्साह पूर्वक विभाग की विभिन्न गतिविधियों तथा कार्यक्रम में भाग लेने का संदेश दिया। विभागीय परिषद के गठन के इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।
