विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चंबा में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित
विजय जड़धारी रहे मुख्य अतिथि, वाटर फिल्टर्स का हुआ उद्घाटन
चंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद चंबा द्वारा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में सुबह से ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और स्वास्थ्य जांच करवाई।
शिविर में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों ने बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण, रक्त जांच तथा सामान्य रोगों की जांच और परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगरपालिका कर्मचारियों और सभासदों ने भी भाग लिया।
रक्तदान करने वालों में कृष्णा सेमवाल, महेश पैन्यूली, प्रमिला नेगी, पवन सेमवाल, पंकज, आनंद सिंह, बेताल सिंह आदि शामिल रहे। उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी से डीबी डबराल (पैथोलॉजी इंचार्ज) और नर्सिंग ऑफिसर शवाना ने भी शिविर में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता और प्रसिद्ध पर्यावरणविद विजय जड़धारी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, प्राकृतिक आहार और पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए घनश्याम सैलानी की कविता भी प्रस्तुत की।
विशेष सहयोग और सहभागिता: स्वास्थ्य परीक्षण में डॉक्टर पवन कुमार, डॉक्टर शिक्षा, डॉक्टर प्रेषिका उनियाल, लैब टेक्नीशियन अंबिका, रोशनी, आरती पंवार, प्रीति सकलानी, जितेंद्र पुंडीर आदि ने सेवाएं दीं। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ और जगमोहन चौहान ने भी विचार प्रस्तुत किए और स्वास्थ्य जागरूकता पर बल दिया।
स्वच्छता मित्रों का सम्मान: कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को स्वास्थ्य किट वितरित की गई, जिसमें विभिन्न जांच उपकरण, बैंडेज, ग्लव्स, स्प्रे मशीन, डिजिटल थर्मामीटर व दवाइयां शामिल थीं।
वाटर फिल्टर्स का उद्घाटन: कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र के पांच प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए आरओ वाटर फिल्टर्स का पूजन कर उद्घाटन किया गया। नगरपालिका की इस पहल की नगरवासियों ने प्रशंसा की।
धन्यवाद ज्ञापन: नगरपालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला और अधिशासी अधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी ने डॉक्टर्स, अतिथियों और सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, महेश पैन्यूली, अरविंद मखलोगा, दीपक गुनसोला, रचना, सरोजिनी गैरोला, मनोरमा नकोटी और गौरव फोंदणी ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे, जिनमें जेपी सकलानी, आरएस नेगी, सीमा पुंडीर, बिना तोमर, ओमप्रकाश तिवारी और शरद पुंडीर शामिल थे।
