नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक
‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी
गजा, टिहरी गढ़वाल।
नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय, पोखरी (क्वीली) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में हेल्पलाइन MANAS (1933) के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े खतरों, उसके दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्राध्यापक प्रो. डी.पी. सिंह, डॉ. गणेश जुयाल, डॉ. नीमा भेतवाल, डॉ. मुकेश सेमवाल, डॉ. वंदना सेमवाल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा ने छात्रों से ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ़्त से बचाया जा सके।
इस अवसर पर अंकित सैनी, पूजा, मिनाक्षी, अंकिता, वंदना, सुमन सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
