📍स्थान: बचेलीखाल, एनएच-07, श्रीनगर-देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग
🗓️तिथि: [23 जून 2025]
उत्तराखंड: एनएच-07 पर श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक सवारी बस बचेलीखाल के पास ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिनमें से दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल निजी वाहन की मदद से एसपीएन अस्पताल, ऋषिकेश पहुंचाया गया है।
शेष सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी बचेलीखाल की पुलिस टीम एवं SDRF की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्रशासन ने सभी यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध कराई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
