संगम क्लब रानीचौरी ने किया ओपन कैरम टूर्नामेंट का आयोजन, दो दिवसीय प्रतियोगिता में कई टीमों ने किया प्रतिभाग
रानीचौरी: संगम क्लब रानीचौरी के द्वारा ओपन कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कई टीमों के द्वारा भाग लिया गया। जिसका उद्घाटन बानकी विश्वविद्यालय रानी चोरी के अधिष्ठाता डॉ. अरविन्द बिज्लवाण ने वह ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि हमें खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए आज के युग में यह जरूरी है कि इस तरह के खेल जरूर आयोजित होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और मोबाइल पर ही अपना सारा टाइम व्यस्त रहते हैं जिस कारण से उनका शारीरिक मानसिक विकास नहीं हो पता है जैसे पुराने समय में अनेक खेलों को खेला जाता है इस तरह से आपके बच्चों को भी खेल के प्रति अपनी रुचि दिखानी चाहिए आज के युग में खेलों में भी कई बच्चों ने अपना भविष्य बनाया है। इस तरह की प्रतियोगिताएं समय पर समय-समय पर होनी चाहिए जिससे अपने क्षेत्र का नाम आए वह खिलाड़ियों को एक मंच मिल सके पूरी निष्ठा व मनोयोग से हम लोगों को खेलना चाहिए इस भावना से की इसमें हर जीत को न देखते हुए बड़ी बात हम लोग हम लोगों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभा किया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा, प्रधान सावली सुधीर बहुगुणा, मानवेंद्र बिष्ट,
चमन कोठारी, संजय बहुगुणा, उमेश राकेश यशपाल दिलबर दिनेश नेगी प्रवीण पुष्पराज देवेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
