सफलता की कहानी: होम्योपैथी उपचार से कान की समस्या में राहत, संजय कांसवाल ने साझा किया अनुभव
कान के पर्दे में छेद और लगातार आवाज आने की समस्या से थे परेशान, जिला अस्पताल बौराड़ी स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में लिया उपचार
टिहरी गढ़वाल/29 अगस्त, 2026। स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। टिहरी निवासी संजय कांसवाल के लिए लंबे समय से चली आ रही कान की समस्या में राहत मिलना इसी बदलाव की एक सुखद कहानी है।
संजय कांसवाल लंबे समय से कान के पर्दे में छेद और कान में लगातार आवाज आने की समस्या से परेशान थे। इसके कारण उनकी नींद और सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही थी। चिकित्सकीय परामर्श के दौरान उन्हें Tympanoplasty (कान के पर्दे की सर्जरी) कराने की सलाह दी गई। हालांकि, सर्जरी को लेकर वे पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे।
डॉ. बेला शाह के मार्गदर्शन में शुरू किया उपचार
ऐसे में संजय कांसवाल ने टिहरी गढ़वाल के जिला अस्पताल बौराड़ी स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. बेला शाह से संपर्क किया। उनके मार्गदर्शन में उपचार शुरू किया गया।
संजय कांसवाल के अनुसार, उपचार शुरू होने के लगभग 15 दिनों के भीतर उन्होंने अपनी समस्या में राहत महसूस की। इसके बाद करीब दो से तीन माह तक नियमित फॉलोअप किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी स्थिति में सुधार अनुभव किया और धीरे-धीरे दैनिक जीवन में सहजता महसूस होने लगी।
उपचार के अनुभव को किया साझा
अपने अनुभव साझा करते हुए संजय कांसवाल ने उपचार से मिली राहत के लिए डॉ. बेला शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी में सुधार उनके लिए राहत और संतोष का विषय है।
उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में पहल
यह सफलता की कहानी स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध विभिन्न उपचार विकल्पों तथा लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने के महत्व को रेखांकित करती है। साथ ही, यह प्रदेश में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और जन-केंद्रित चिकित्सा व्यवस्था की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में प्रस्तुत की गई है।
Desclaimer: कान के पर्दे में छेद (eardrum perforation) जैसी समस्या में उपचार का विकल्प मरीज की स्थिति और विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच पर निर्भर करता है। इस अनुभव को व्यक्तिगत सफलता की कहानी के रूप में देखा जाना चाहिए, इसे सभी मरीजों के लिए किसी एक उपचार पद्धति की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए।

