जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन और नन्दा गौरा जैसी योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए
टिहरी/20 जून, 2025।
“समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: जिलाधिकारी”
टिहरी जनपद की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने निर्देश दिए हैं कि समाज कल्याण विभाग और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान योजना, नन्दा गौरा योजना जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के आमजनमानस को इन योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें इनका लाभ दिलाया जाए, ताकि इन योजनाओं का उद्देश्य सफल हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड की न्याय पंचायतवार रोस्टर तैयार कर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़कर समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
