सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंबा का हुआ वार्षिक निरीक्षण, विद्यालय नामिका निरीक्षण में चाक-चौबंद थी व्यवस्था
चंंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नामिका निरीक्षण गतिमान है। इसअवसर पर विद्यालय की हस्तलिखित वार्षिक स्मारिका “हंसवाहिनी “का विमोचन हुआ। प्रार्थना सभा निरीक्षण टीम के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। निरीक्षणार्थ लोक संस्कृति की प्रस्तुति, सामुहिक व्यायाम आदि प्रस्तुत किया गया।
दिनभर भौतिक,शैक्षिक निरीक्षण कार्य हुआ। माडल लेसन भी निरीक्षकों के द्वारा पढाये गये । हर गतिविधि का अवलोकन,निरीक्षण कर आख्या टीम इंचार्ज को सौंपी जाती है जिसका विद्या भारती के उच्चाधिकारियों के द्वारा अनुश्रवण होता है और निर्देश दिए जाते हैं।सरकारी कालेजों मे तीसरे वर्ष नामिका निरीक्षण या वीक्षण होता है जबकि विद्या भारती द्वारा संचालित संस्थाओं में वार्षिक निरीक्षण होता है।
नामिका निरीक्षण टीम मे विजय बडोनी (प्रधानाचार्य, स.वि.मं. इंटर कालेज पुष्पा बढेरा) अर्जुन सिंह गुसाईं ( प्रधानाचार्य,एल.एस. स.वि.मं इंटर कालेज उत्तरकाशी) बिषय विशेषज्ञ सोमवारी लाल सकलानी, किशोर नौटियाल और के एस चौहान रहे। टीम प्रभारी और निरीक्षकों ने भैय्या-बहिनों को संबोधित कर मार्गदर्शन किया।
प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार ने टीम का अभिवादन किया। बच्चों की छुट्टी के बाद आचार्यो के साथ बैठक कर विमर्श हुआ और महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुझाव दिए गये। इस मौके पर समस्त आचार्य वर्ग,विद्यालय के कर्मिक, शत प्रतिशत भैय्या- बहिन उपस्थित रहे।
