सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नकोट में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नकोट में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भैया बहनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में नकोट के विज्ञान के अध्यापक सुशील चौहान तथा धर्मेंद्र गुसाईं ने बच्चों को और अधिक प्रोत्साहित कर जानकारी प्रदान की। तथा बच्चों का चयन प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान में बाल वर्ग कक्षा षष्ठ से अष्ट्म तक तथा शिशु वर्ग कक्षा चतुर्थ से पंचम तक हुआ। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नकोट के सहायक आचार्य राजेश उनियाल, दीपेंद्र गरियाल, प्रीतिका चौहान, ममता नेगी, प्रियंका रावत द्वारा यह कार्यक्रम सफल कराया गया।
देखें YouTube Video:
