स्पोर्ट्स डे पर आयोजित होगी खेल प्रतियोगिताएँ
टिहरी गढ़वाल, 27 अगस्त 2025।
‘राष्ट्रीय खेल दिवस (स्पोर्ट्स डे) –29 अगस्त’ के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, टिहरी गढ़वाल नरेन्द्रनगर द्वारा 29 अगस्त, 2025 से 31 अगस्त, 2025 तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
यह आयोजन खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के सौजन्य से जनपद के खेल विभाग के तत्वाधान में होगा।
प्रतियोगिताएँ एवं आयोजन स्थल
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने जानकारी दी कि आयोजित प्रतियोगिताएँ निम्न प्रकार होंगी—
- अण्डर-17 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता – स्थान: कीर्तिनगर
- अण्डर-19 बालक वर्ग सॉफ्टबाल प्रतियोगिता – स्थान: बौराड़ी स्टेडियम
- अण्डर-18 जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता – स्थान: नरेन्द्रनगर
- अण्डर-14 एवं 19 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता – स्थान: ओमकारानन्द इण्टर कॉलेज, मुनिकीरेती
- अण्डर-19 बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता – स्थान: नरेन्द्रनगर
- ओपन पुरूष वर्ग वालीबॉल प्रतियोगिता – स्थान: मुनिकीरेती
- अण्डर-17 बालक एवं बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता – स्थान: कार्मल स्कूल, चम्बा, टिहरी गढ़वाल
खेल विभाग की अपील
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने जनपद के सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
संपर्क सूत्र
प्रतियोगिताओं के आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए निम्न अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है—
- देवेन्द्र गौड़ – आयोजन सचिव, मोबाइल नं. 9389145652
- वहीद अहमद – कॉ. प्रशिक्षक, मोबाइल नं. 9456130071
- राजीव पेटवाल – कॉ. प्रशिक्षक, मोबाइल नं. 9634792925
