‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मजरा महादेव में ‘निबंध प्रतियोगिता’ व ‘भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन
पौड़ी, विक्रम सिंह रावत: ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ ‘भारत सरकार’ की परियोजना ‘नमामि गंगे’ के तत्त्वाधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव, पौड़ी (गढ़वाल) में ‘निबंध प्रतियोगिता’ व ‘भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुड़ी की अध्यक्षता में निबंध प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिता में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ( बी.ए. तृतीय वर्ष ) की छात्रा ‘दीपा’ व ‘शिवानी’ (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान ‘नीमा’ (बी.ए.प्रथम सेमेस्टर) व करिश्मा गोसाई (बी.ए.प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान पूजा चौहान (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) व ‘सुमन’ (बी.ए.प्रथम सेमेस्टर) की छात्रा ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ‘शिवानी’ (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान ‘दीपा’ (बी.ए. तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान ‘सारिका’ व ‘नीमा’ (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) की छात्रा ने प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. दीपक कुमार, डॉ प्रियंका भट्ट और डॉ. राकेश सिंह ने किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल, डॉ प्रियंका भट्ट और डॉ. राकेश सिंह के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी विक्रम सिंह रावत, मनोज रावत, वीरेंद्र सिंह, सुनील ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
