“आयुर्वेद अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ” संदेश के साथ Asclepius Wellness Pvt. Ltd. का आयोजन
नकोट (टिहरी)।
स्वस्थ भारत हेतु आयुर्वेदिक जागरूकता अभियान के तहत नकोट में 22 सितम्बर को मेगा हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय समाजसेवी बालकृष्ण भट्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम 22 सितम्बर को प्रातः 11 बजे, नकोट बाजार स्थित राजस्व उप निरीक्षक चौकी के निकट पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी जनमानस को आयुर्वेदिक पद्धति के लाभों से अवगत कराना और लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का संचालन Asclepius Wellness Pvt. Ltd. द्वारा किया जाएगा।
कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ आयुर्वेदिक औषधियों, योग, ध्यान और संतुलित आहार की महत्ता पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि—
“आयुर्वेद अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ।”
इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञ यह भी बताएंगे कि आयुर्वेद केवल रोगों का उपचार ही नहीं, बल्कि रोगों की रोकथाम और शरीर-मन को संतुलित रखने की विधि भी है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया है।
