प्राचार्य अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में बैठक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुहम्मद इलयास ने साझा की पूरी प्रक्रिया, 22 सितम्बर को नामांकन
देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस संदर्भ में प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य श्रीमती अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुहम्मद इलयास ने छात्र संघ चुनाव की सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, डॉ. एम.एन. नौडियाल ने छात्र संघ चुनाव के महत्व पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के छात्र संघ प्रभारी के अनुसार अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि–
- 22 सितम्बर 2025 को नामांकन होगा।
- 27 सितम्बर 2025 को मतदान संपन्न होगा।
- मतदान के उपरांत परिणामों की घोषणा और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. सुबोध कुमार और डॉ. सोनिया भी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदिल कुरैशी द्वारा किया गया।
