Govt. Digree Collage Pokhari
सरहद का साक्षी
पोखरी, टिहरी गढ़वाल: शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी(क्वीली) टिहरी गढ़वाल की जल संसाधन समिति के द्वारा जल की उपयोगिता व संरक्षण पर जागरुकता उत्पन्न करने हेतु महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं के लिए “उत्तराखंड जल नीति” विषय पर एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें महाविद्यालय में अध्यनरत 62% छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगी छात्र-छात्राओ में से सर्वोत्तम अंक पाये पाँच छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
जल समिति के सयोजक डॉ0 मुकेश सेमवाल ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि आरती बी0ए0 तृतीय,कविता चतुर्थ सेमेस्टर,श्वेता चतुर्थ सेमेस्टर, नन्दनी चतुर्थ सेमेस्टर व प्रीति बी0ए0 तृतीय प्रथम पाँच प्रतिभागी रही हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव ने ऑनलाईन कार्यक्रम की सफलता के लिये प्रतिभागियों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम संयोजक डाॅ मुकेश सेमवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
