ब्लॉक मुख्यालय प्रतापनगर में आज प्रतापनगर और जाखणीधार ब्लॉक के शहीदों को शहीद सम्मान समारोह में स्मरण किया गया। उन्हें श्रदापूर्वक श्रदांजलि दी गयी।कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को ताम्र पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, लंबगाव[/su_highlight]
इस अवसर पर प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पँवार और प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप चन्द रमोला ने सभी शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया। देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के लिए शहीदों के आंगन से मिट्टी एकत्रित करने के बाद आज ब्लॉक सभागार में आँगन की मिट्टी से भरे कलशों को सभी ने नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विजय सिंह पँवार और संचालन राइका प्रतापनगर के वामदेव भट्ट ने किया।
इस शहीद सम्मान समारोह को प्रमुख प्रतापनगर श्री प्रदीप चन्द रमोला, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुरारी सिंह रांगड़, पूर्व सैनिक संघटन के ब्लॉक अध्यक्ष युद्धवीर राणा, पूर्व सैनिक श्री राकेश पेटवाल, लिखवार गॉव के प्रधान चन्द्रशेखर पैन्यूली और खण्ड विकास अधिकारी डीसी चमोला ने सम्बोधित किया।
[irp]कार्यक्रम के संचालन में पूर्व सैनिक कल्याण के सहायक अधिकारी ऑनरेरी कैप्टन डीएस बागड़ी, ब्लॉक प्रतिनिधि सूबेदार भगवान सिंह असवाल का ,जाखणी धार के प्रतिनिधि डीएस नेगी का बड़ा योगदान रहा।इस अवसर पर शहीद सूबेदार चंद्रप्रकाश पैन्यूली की धर्मपत्नी श्रीमती सीता देवी जी और उनके भाई श्री शंकर दत्त पैन्यूली का सम्मान किया गया।
शहीद विजेन्द्र सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती बांसुरी देवी और उनके पुत्र श्री अंकित चौहान के साथ शहीद चन्द्रवीर रावत के भाई सुरेश रावत, शहीद चिरंजी लाल के भाई सूबेदार मेजर रिटायर्ड शांति सेमवाल और उनकी पत्नी श्रीमती राजेश्वरी देवी ,शहीद राइफलमैन करण सिंह के भाई सरूप सिंह,और शहीद विरेन्द लाल के परिजनों को सम्मानित किया गया।
[irp]इस अवसर पर बीजेपी के मण्डल अध्य्क्ष त्रिलोक रावत, पूर्व अध्य्क्ष रमेश रावत, उपाध्यक्ष सोहनपाल पँवार, भाजयुमो अध्य्क्ष राकेश राणा, पशुपति पेटवाल, विजयपाल सिंह, सत्यपाल शर्मा, प्रधान रणवीर चौहान, देवराज, विजेन्द्र पोखरियाल, नरेन्द्र कैंतुरा, सूरत सिंह, राहुल राणा बुग्गा, मोर सिंह पोखरियाल, खुशहाल सिंह मिश्रवान, रमेश रतूडी, बसन्त चौहान, उम्मेद सिंह रावत , उदय पैन्यूली, पूर्व सैनिक चतर सिंह बर्तवाल, सोबन सिंह रावत, पवन राणा, अरुण पेटवाल, गिरीश चन्द रमोला, हरि प्रसाद डिमरी, विजेंद्र डिमरी, महेश, उत्तम सिंह रावत, अम्बिका प्रसाद डिमरी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति और राइका प्रतापनगर के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
