वन क्षेत्राधिकारी सकलाना रेंज के रेंज ऑफिसर प्रबोध पांडे और उनकी टीम के द्वारा रेंज कार्यालय के आसपास, विद्युत उपकेंद्र के नीचे बंजर भूमि पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रमों में अनेक गणमान्य व्यक्तियों और जन प्रतिनिधियों में भी प्रतिभाग किया।
समाजसेवी दिनेश प्रसाद सकलानी, लोक गायक रवि गुसाईं, कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, आरती बिष्ट, ग्राम पंचायत मंजूड़ की प्रधान कुसुम नेगी, ममता नकोटी, सुशील सकलानी के द्वारा छायादार, फलदार वृक्षों का रोपण हुआ।
वन क्षेत्राधिकारी और वन विभाग के समस्त कर्मचारियों ने परिसर के चारों ओर की सफाई कर बंजर भूमि पर पौधों का रोपण किया। रेंजर श्री पांडे के द्वारा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।
इससे पहले नगर पालिका परिषद चंबा में अध्यक्ष श्रीमती सुमन रमोला, सभासदों और गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंबा के छात्र छात्राओं के द्वारा दस समूह बनाकर अलग अलग वृक्षारोपण करवाया गया।
इस मौके पर किसान नेता श्री वीरेंद्र नेगी, स्वचछता ब्रांड एंबेसडर सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, समाजसेवी बुद्धि सिंह पंवार, बलबीर राणा आदि उपस्थित थे।
