तहसील घनसाली में 21 मार्च को तहसील दिवस
तहसील घनसाली के अंतर्गत विकास खण्ड भिलंगना टिहरी गढ़वाल के ब्लॉक सभागार में मंगलवार 21 मार्च को तहसील दिवस का आयोजित किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के.के. मिश्र करेंगे।
इस आशय की जानकारी उप जिलाधिकारी घनसाली के.एन. गोस्वामी ने जिलाधिकारी महोदय टिहरी गढ़वाल के आदेश के हवाले से दी।
उपजिलाधिकारी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए कहा कि,जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के मध्य नजर रखते हुए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार तहसील घनसाली में 21 मार्च तृतीय मंगलबार को तहसील दिवस ब्लॉक मुख्यालय सभागार में होना सुनिश्चित किया गया है। जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त अपर जिलाधिकारी के. के. मिश्र करेंगे। तहसील दिवस में सभी विभागों के अधिकारीयों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
तहसील दिवस के अवसर पर आम नागरिक अपनी संस्याओं के निस्तारण हेतु नियत स्थान पर उपस्थित रह कर समस्याओं का निस्तारण करवा सकेंगे।
