तुंगोली श्री नागराजा मन्दिर में मूर्ति स्थापना
तुंगोली श्री नागराजा मन्दिर में आगामी 29, 30, 31 मार्च को पूजन हवन के साथ मूर्ति स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना एवं यज्ञ हवन के बाद मन्दिर परिसर में विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि मखलोगी प्रखण्ड के तुंगोली गांव में ईष्टदेव श्री नागराजा का प्राचीन जीर्ण-शीर्ण मन्दिर था, जिसका स्थानीय ग्रामवासियों ने स्वयं के व्यय पर जीर्णोद्धार कर नया मन्दिर निर्मित करवाया। मन्दिर का नव निर्माण समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत एवं प्रधान प्रतिनिधि जगवीर सिंह रावत की देखरेख में किया गया।
श्री नागराजा मन्दिर निर्माण समिति एवं ग्रामवासियों ने नव निर्मित श्री नागराजा मन्दिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिस हेतु 29 मार्च से पूजन हवन आदि कार्यक्रम के साथ 31 मार्च 2023 को मूर्ति स्थापना के साथ विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा।
श्री नागराजा मन्दिर निर्माण समिति तुंगोली एवं समस्त ग्रामवासियों से क्षेत्र के सभी भक्तगणों एवं नागरिकों से इस देवकार्य में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
