घनसाली के ग्राम कोट में कहर बनकर बरपा Landslide का मलवा
घटना में 5 से 7 पशुओं के दबने की आशंका, खोजबीन जारी, अभी तक कोई पशु बरामद नहीं
Tehri News, बूढ़ाकेदार: लगातार भारी बारिश के चलते से घनसाली तहसील अंतर्गत बूढ़ाकेदार के ग्राम कोट में Landslide का मलबा कुछ घरों पर कहर बनकर बरपा। जिससे तहसील घनसाली के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के ग्राम कोट में पहाड़ी से मलबा आने से 3-4 मकानों के क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। केवल कुछ पशु हानि होने की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व टीम मौके के लिये रवाना हो गई है।
वहीं करंट और अन्य घटनाओं के बचाव के लिए विद्युत विभाग को विद्युत ब्रेक डाउन के लिए सूचित किया गया है। ग्राम कोट के लिए प्रशासनिक स्तर पर पशु चिकित्सा टीम आदि को भेजे जाने का समाचार है।
कोट बूढाकेदार घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 से 7 पशुओं के दबने की आशंका व्यक्त की गई है। खोजबीन की जा रही है। अभी तक कोई पशु बरामद नहीं हुआ है।
