PWD ने सुध नहीं ली सुध तो ग्रामीणों ने स्वयं खोली अवरुद्ध सड़क
थत्यूड़: भारी बारिश से नौघर फिडोगी बिडकोट मोटर मार्ग का एक पूरा हिस्सा बरसाती नाले से बहकर मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सुबह से सब्जी की गाड़ी यहां फंसी थी, ग्रामीणों ने सुबह से इंतजार किया कि सड़क खुलेगी, लेकिन PWD ने कोई सुध नहीं ली।
राहगीर ग्रामीणों ने स्वयं अपनी मेहनत से सड़क का मलवा स्वयं हटाया और मोटर मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू किया।
सड़क मार्ग खोलने वालों में सुभाष अग्निहोत्री, प्रताप सिंह असवाल, चन्द्र सिंह, दीपक सिंह, उपेन्द्र सिंह, भाग सिंह, बचन सिंह, राजपाल सिंह, गुगरी लाल आदि शामिल थे।
