शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में रा.से.यो. इकाई ने मनाया योग दिवस
पोखरी क्वीली: शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली, टिहरी में रा.से.यो. इकाई द्वारा योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ N.S.S के लक्ष्य गीत के साथ हुआ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरिता देवी ने योग के सम्बब्ध में जानकारी देते हुए बताया कि योग को जीवन में अनिवार्य अंग के रूप में अपनाया जाना चाहिए आधुनिक जीवन शैली में योग को अपनाकर ही हम स्वस्थ व निरोगी जीवन जी सकते है।
इस अवसर पर डॉ0 राम भरोसे जी ने महाविद्यालय परिवार व छात्राओं को योगाभ्यास कराया तथा योग पर चर्चा करते हुये उन्होंने बताया कि योग व आयुर्वेद को साथ अपनाकर हम कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे व उन्होंने अनेक उपाय बताये जिससे आयुर्वेद व योग को साथ अपनाकर जीवन शैली में थोडा सा परिवर्तन करके हम स्वस्थ रह सकेंगे।
प्राचार्य डॉ0 शशि बाला वर्मा ने इस अवसर पर योग का महत्व स्पष्ट करते हुए बताया कि हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास के लिए योग बहुत आवश्यक है योग हमारी पारम्परिक धरोहर है इससे विश्व के सभी लोग लाभ उठा रहे है।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. मुकेश सेमवाल, डॉ. बंदना सेमवाल, डॉ. सुमिता पंवार, डॉ. विवेकानंद भट्ट, श्री अंकित कुमार, श्रीमती रेखा नेगी, अमिता, श्री नरेंद्र दत्त, श्री दीवान सिंह, श्री मूर्ति लाल, श्री राजेंद्र व रा.से.यो. के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
