मां की प्रेरणा से जंगलात में आया और वन देवी की कृपा से सदैव स्वस्थ रहा : अग्निहोत्री
सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
रेंज कार्यालय चंबा (टिहरी डैम वन प्रभाग) मे किया गया समारोह आयोजित
चंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत: टिहरी डैम वन प्रभाग के रेंज कार्यालय मे आज उप क्षेत्र वनाधिकारी हुक्म सिंह अग्निहोत्री को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर प्रशस्तिपत्र,प्रतीक चिन्ह,यथोचित उपहार आदि प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।अपने आभार संबोधन में उन्होने कहा कि मां की प्रेरणा से वे जंगलात की नौकरी में आये थे और वन देवी के आशीर्वाद से वे सदैव स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहे हैं।
वन विभाग में विभिन्न पदों और स्थानों पर 38 साल की संतोषप्रद सेवा के बाद वे सेवानिवृत हुये हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय सेमवाल ने उनकी सराहनीय सेवा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और उनके सहयोगी भावना की कद्र की। साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत ने उन्हे एक अनुशासित और कार्यकुशल अधिकारी के साथ व्यवहारिक और कड़क आफिसर के रूप संबोधित करते हुए अपनी काव्य कृति से सम्मानित किया।
टिहरी डैम वनप्रभाग और सुरकंडा रेंज के अनेक अधिकारी और कर्मियों,चंबा के लोगों ने श्री अग्निहोत्री के मधुर व्यवहार और जन सरोकारों से जुड़े होने के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डिप्टी रेंजर उमेद सिंह सज्वाण, बीडीओ सुनील सिंह, शकुंतला देवी,कौंरा अग्निहोत्री, श्रीपति सिंह, मंजीत कौर, नवीन, सचिन, अक्षत, मार्कंडेय बडोनी, मकान सिंह बिष्ट, हरिप्रसाद मंमगाई, प्रियंका रतूड़ी, दीपाली, जयेंद्र खंडूरी, जयानंद रतूड़ी, अभिषेक कंडियाल, सतीश डबराल, भारती, भरोसी देवी आदि उपस्थित थे।
