जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने GIC Nakot में किया शिविर का आयोजन
नकोट, टिहरी: मखलोगी पट्टी स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नकोट, चंबा टिहरी गढ़वाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला सिविल जज श्री आलोक राम त्रिपाठी जी के साथ वरिष्ठ वकील श्री राजपाल सिंह मियां, सब-इंस्पेक्टर चंबा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशय कुमार ने जिला सिविल जज का और उनकी संपूर्ण टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, स्वागत गान और अतिथियों का बैज अलंकरण के साथ प्रारम्भ हुआ।
पी.टी.ए. अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम दत्त उनियाल ने अतिथियों का स्वागत भाषण से किया, जिला सिविल जज और टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारतीय कानून व्यवस्था, संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, बाल अधिकार, साइबर क्राइम, बाल संरक्षण अपराध ऐक्ट, सड़क सुरक्षा, आदि तमाम तरह के कानूनी अधिकार एवं जानकारियां दी। विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों ने भी शिविर के महत्व को समझा और कानून की बारीकियों से अवगत हुए मंच संचालन श्री प्रमोद डोभाल ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री अनिल कुमार राठी, श्री हर्षपति आर्य, श्री उत्तम सिंह नेगी, श्री सुरेंद्र शाह, श्री आनंद तोपवाल, श्री सुशील चौहान, श्रीमती चिति बहुगुणा, धर्मेंद्र पवार, श्री धर्मेंद्र गुसाई, अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाएं , कार्यालय स्टाफ आदि उपस्थित थे।
शिविर के समापन पर प्रधानाचार्य श्री आशय कुमार ने जिला सिविल सेवा प्राधिकरण की संपूर्ण टीम को विशेष साधुवाद एवं धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें, जिनसे छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी मिलती रहे।
