ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव: विज्ञान क्विज में राइका नागणी प्रथम, नकोट द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहा रा.प्र.इ. कालेज
चंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा में संपन्न हुआ। सीनियर और जूनियर वर्ग की के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में विज्ञान प्रदर्शनी (सीनियर वर्ग) में अंकुश पंवार प्रथम, सिमरन द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अंशिका,अंकिता और अनामिका ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज में राइका नागणी प्रथम, नकोट द्वितीय और रा.प्र. इ. कालेज तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञान ड्रामा (सीनियर) में नरेंद्र महिला कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमालयन पब्लिक स्कूल सनगांव ने दूसरा और जीजीआइसी चंबा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय क्रमश जीयूपीएस भोनाबागी, जीजीआइ चंबा और जीआइसी नागराजधार रहे।
सुबह दीप के प्रज्वलन के बाद, स्वागत गान विद्यालय की संगीत शिक्षिका अनीता भट्ट की रेख-देख में शुरू हुआ। विभिन्न विद्यालय से आए मार्गदर्शन शिक्षक निर्णायक रहे।ब्लाक विज्ञान महोत्सव के समन्वयक वीरेंद्र सिंह पुंडीर ने विस्तार से प्रतियोगिता के बारे में बताया। अतिथियों का परिचय करवाया गया।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्रायें सुबह से ही दूर- दराज से जीजीआईसी प्रांगण में पहुंच गये थे। शिक्षक राजेश रमोला, ब्लॉक विज्ञान सह-संयोजक सुशील चौहान, जगदंबा पांडेय, बृजेश कुमार, श्वेता रौतेला, मातबर सिंह असवाल, पार्वती बिष्ट, माधुरी अंथवाल, विनोद चमोली, योगेंद्र पटवाल, मीनाक्षी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। खंड शिक्षा अधिकारी चंबा नरेश हल्दियानी ने अध्यक्षता की और छात्र-छात्राओं को विज्ञान के विभिन्न आयामों के बारे में बताया।
इस मौके पर कुलदीप पुंडीर, आशा भट्ट ,मीना लिंगवाल, मुन्नी रावत, वंदना सकलानी, कार्यक्रम संचालक विनीता बहुगुणा, ब्लॉक सह समन्वयक सुशील चौहान, विनोद चमोली, बृजेश कुमार, रचिता कठैत, रानी पयाल, प्रियंका भंडारी, मीनाक्षी सिलस्वाल, रविन्द्र भंडारी, सुभाष उनियाल, विजय सकलानी एस एम सी अध्यक्ष कौशल्या सज्वाण उपस्थित रहे।
