THDC सेवा के तत्वावधान में जाखणीधार में खुला निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र
जाखणीधारः THDC सेवा व लोक कल्याण सेवा समिति रानीचौरी के द्वारा जाखणीधार में 4 माह के निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र 4 माह का शुभारम्भ किया गया। जिसमें 30 महिलाओं को निःशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेवा THDC के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
समिति के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि दूरस्थ क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यहां पर चयनित 30 महिलाओं को चार माह तक निशुल्क सिलाई सिखाई जाएगी।
उद्घाटन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता मेहरबान सिंह रावत एवं टीएचडीसी सेवा विभाग के नोडल अधिकारी महेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के उद्देश्य लोगों में रोजगार को पैदा करना है, जो प्रशिक्षण लेकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें, यह हम लोगों का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर समिति के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा, उमेश बहुगुणा, विजय हटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सनवाल, रेखा, कल्पना, किरन, आरूषि, दीपिका आदि उपस्थित रहे।
