राजकीय इंटर कॉलेज नकोट में करियर गाइडेंस और काउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ
नकोट: राजकीय इंटर कॉलेज नकोट में करियर गाइडेंस और काउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद प्रसाद डोभाल व वरिष्ठ शिक्षक हर्षपति आर्य व आनंद सिंह तोपवाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
तत्पश्चात मंच संचालन कर रहे श्री संदीप भट्ट द्वारा समस्त कार्यक्रम का संचालन किया गया।
विद्यालय में मौजूद सभी विषय विशेषज्ञों ने एक-एक कर अपने विषय से संबंधित करियर के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और आगामी भविष्य में किस प्रकार हुए वर्तमान में मौजूद करियर के संबंधित कोर्स तथा उनसे संबंधित वांछनीय योग्यता के विषय में भी अवगत कराया।
सर्वप्रथम श्रीमती चित्ती बहुगुणा ने अकाउंट और बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी एवं उसके पश्चात विद्यालय में मौजूद अन्य शिक्षकों जैसे श्री अनिल राठी और श्री आनंद सिंह तोपवाल, श्रीमती रीना आर्य, और श्री थपलियाल और श्री सुरेंद्र लाल शाह और श्री हर्षपति आर्य, श्री विरल प्रताप, श्री सुशील चौहान, श्री रावत, श्री अनूप डोभाल जी श्रीमती रजनी, श्रीमती शांति रावत , श्रीमती पूनम भट्ट, श्री धर्मेंद्र गुसाईं, श्रीमती रीना सकलानी आदि शिक्षकों ने इस करियर काउंसलिंग कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषय से संबंधित आगामी कैरियर संबंधी जानकारी जिससे कि वह भविष्य में एक अच्छे आत्मनिर्भर नागरिक बन सके तथा कार्यक्रम के अंत में सभी को जलपान कराया गया तथा विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया।
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य श्री प्रमोद प्रसाद डोभाल द्वारा बच्चों को अति लाभकारी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ किया गया ।
