दु:खद, उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक केवल खुराना का असामयिक निधन, पुलिस विभाग और प्रशासन में शोक की लहर
देहरादून, 24 फरवरी 2025: उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP), केवल खुराना का आज अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे पुलिस विभाग और प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। 46 वर्षीय वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के असामयिक निधन से उत्तराखंड पुलिस को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
केवल खुराना अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड पुलिस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था और राष्ट्रीय स्तर पर भी गहरी छाप छोड़ी थी।
उत्तराखंड पुलिस ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री खुराना की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने केवल खुराना को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड पुलिस परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिले।
