अशोक बिहार दिल्ली में फूलों की होली और भजन संध्या का आयोजन
दिल्ली: अशोक बिहार के डबल स्टोरी भारत नगर पार्क में 9 मार्च 2025 को होली के उपलक्ष्य में एक विशेष आयोजन किया गया। स्थानीय निवासियों ने मिलकर पैसे इकट्ठे किए और इस अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें फूलों की होली खेली गई। इस कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत लगभग 400-500 स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।
फूलों की होली और भजन संध्या
कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली से हुई, जिसमें सभी ने भगवान कृष्ण और राधा के सानिध्य में होली खेली। इसके बाद सायं को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां वरसाणा से पधारे श्री हरिदास जी और हैप्पी भैजा जी ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किए। सभी लोग मंत्रमुग्ध होकर भजनों का आनंद लेते रहे।
समारोह में खास उपस्थिति
इस खास मौके पर स्थानीय BJP विधायक पूनम शर्मा जी, वर्तमान पार्षद चित्रा विद्यार्थी जी, पूर्व पार्षद और पूर्व विधायक भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाइयां दीं और आपस में गले मिले, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
भोजन और समापन
रात के समय सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजा रहेजा जी, राकेश जी, आशीष मिश्रा जी, अरुण कुमार लखेड़ा जी, चन्दर प्रकाश जी, बौवी जी, चन्द्र सचदेवा जी और धर्मपाल धुन्ना जी द्वारा किया गया।
