भिलंगना से थौलधार तक सभी ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया पूरी, 12 अगस्त को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित
टिहरी गढ़वाल, 11 अगस्त 2025।
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी 09 विकासखंडों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
विकासखंडवार नामांकन विवरण:
- भिलंगना – प्रमुख: 04, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 03, कनिष्ठ उप प्रमुख: 03
- चंबा – प्रमुख: 01, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 02, कनिष्ठ उप प्रमुख: 03
- देवप्रयाग – प्रमुख: 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 02, कनिष्ठ उप प्रमुख: 02
- जाखणीधार – प्रमुख: 01, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 01, कनिष्ठ उप प्रमुख: 01
- जौनपुर – प्रमुख: 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 02, कनिष्ठ उप प्रमुख: 02
- कीर्तिनगर – प्रमुख: 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 02, कनिष्ठ उप प्रमुख: 02
- नरेन्द्रनगर – प्रमुख: 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 02, कनिष्ठ उप प्रमुख: 02
- प्रतापनगर – प्रमुख: 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 01, कनिष्ठ उप प्रमुख: 02
- थौलधार – प्रमुख: 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख: 02, कनिष्ठ उप प्रमुख: 02
निर्वाचन आयोग ने नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025 निर्धारित की है।
विशेष उपलब्धि:
चंबा क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए केवल एक नामांकन दाखिल होने पर श्रीमती सुमन सजवाण निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गई हैं।
विकासखण्ड जाखणीधार में प्रमुख क्षेत्र पंचायत,ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए।
प्रमुख पद पर राजेश नौटियाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख पर पूर्व प्रधान त्रिलोक बिष्ट और कनिष्ठ उप प्रमुख पर कीर्ति सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
