मार्च 2026 तक पूरे होंगे कार्य
देहरादून, 19 अगस्त 2025
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए विद्यालयों एवं परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि राज्य मोचन निधि से स्वीकृत की गई है और इसे जनपदवार आवंटित किया गया है।
धनराशि का जनपदवार आवंटन
2-2 करोड़ रुपये: टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़
1-1 करोड़ रुपये: देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर
इस बजट से विद्यालय भवन, चारदीवारी, शौचालय, खेल मैदान एवं अन्य क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों का निर्माण व मरम्मत कार्य किया जाएगा।
अधिकारियों को मिले निर्देश
विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (CEOs) को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि— आवंटित बजट का शीघ्र उपयोग किया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
सभी कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र महानिदेशालय को उपलब्ध कराया जाए।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा—
“आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने जनपदों में जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करें, ताकि आपदा से प्रभावित विद्यालय समय पर पुनर्निर्मित होकर बच्चों के उपयोग में आ सकें।”
