नाबालिग और शराब पीकर वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई
टिहरी गढ़वाल, 22 अगस्त 2025।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में परिवहन एवं पुलिस विभाग, टिहरी गढ़वाल द्वारा 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) को टिहरी–कोटि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 19 वाहनों के चालान किए गए और 05 वाहन सीज किए गए। इनमें से एक वाहन को शराब पीकर वाहन चलाने तथा दूसरे वाहन को नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के कारण बंद किया गया।
परिवहन एवं पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। साथ ही आम जनता से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, क्योंकि धारा 199–ए के अनुसार नियम तोड़ने पर 3 साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना निर्धारित है।
इस चेकिंग अभियान में एआरटीओ सतेंद्र राज और सब–इंस्पेक्टर कमल कुमार मौजूद रहे।
