टिहरी गढ़वाल: राशन कार्डों का होगा सत्यापन, अपात्रों पर होगी कार्रवाई
टिहरी गढ़वाल, 01 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी टिहरी श्री संदीप कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि तहसील टिहरी, जाखनीधार एवं कंडिसौर में राशन कार्डों का सत्यापन किया जाए।
इसके लिए संबंधित राजस्व निरीक्षकों को जांच टीम में शामिल करते हुए निर्देश दिए गए हैं। पूर्ति विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह सत्यापन कार्य किया जाएगा।
जांच के दौरान यदि कोई अपात्र व्यक्ति पाया जाता है अथवा जिनके द्वारा अभी तक अपने राशन कार्डों का सरेंडर नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
