CRS पोर्टल की तकनीकी समस्या तीन दिन में हल, अब नगर पंचायत घनसाली से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध
टिहरी गढ़वाल, 07 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की त्वरित पहल और तकनीकी विशेषज्ञता से नगर पंचायत घनसाली में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा अब पुनः शुरू हो गई है। विगत कई वर्षों से यह सुविधा बाधित थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मात्र तीन दिनों में समस्या का समाधान कर जिलाधिकारी ने लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि पूर्व में यह कार्य “अपणी सरकार पोर्टल” के माध्यम से संचालित हो रहा था। लेकिन CRS पोर्टल (Civil Registration System) का नया संस्करण 2.0 लागू होने के बाद नगर पंचायत घनसाली में प्रमाण पत्र निर्गमन पूरी तरह बाधित हो गया था।
📌 जिलाधिकारी की पहल से समाधान
जैसे ही समस्या की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई, उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए तकनीकी टीम के साथ मिलकर तीन दिनों में दिक्कत को दूर कराया।
📌 अब ऑनलाइन सुविधा से राहत
समस्या के समाधान के बाद अब नगर पंचायत घनसाली कार्यालय से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सीधे CRS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी होंगे। इससे नागरिकों को–
- समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सुविधा होगी।
- इधर-उधर भटकने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति आएगी।
स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी की इस त्वरित पहल के लिए आभार जताया और कहा कि लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्या का समाधान आखिरकार हो गया है।
