कांग्रेस ने की तीन बड़ी मांग—CBI जांच हाई कोर्ट जज की निगरानी में, आयोग अध्यक्ष की बर्खास्तगी और भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (#UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री आवास कूच कर जोरदार प्रदर्शन किया। टिहरी जनपद से सैकड़ों कांग्रेसजन इस आंदोलन में शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक लखपत सिंह बुटोला, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक ललित पासवान, राजपाल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे। कांग्रेस भवन से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेपर लीक प्रकरण की CBI जांच की घोषणा की गई है और SIT जांच भी गतिमान है, लेकिन भाजपा की सीबीआई जांच का इतिहास जनता जानती है। कांग्रेस ने इस आंदोलन के माध्यम से बेरोजगार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं—
👉 पेपर लीक कांड की CBI जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए।
👉 UKSSSC अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
👉 स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को निरस्त कर नई तिथियां शीघ्र घोषित की जाएं।
मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में टिहरी जनपद से राकेश राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव सैयद मुसरफ अली, देवेंद्र नौटियाल, विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट, कुलदीप सिंह पवार, बलवीर सिंह कोहली, विजय सिंह गोसाई, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा रावत, मीना शाह, शगुफ्ता प्रवीण, बसंती भारती, अखिलेश उनियाल, ज्योत सिंह रावत, गंभीर सिंह रावत, नरेंद्र चंद्र रमौला, नरेंद्र राणा, भरत सिंह बुटोला, साहब सिंह सजवान, वीरेंद्र दत्त शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
