जिलाधिकारी के निर्देश पर टिहरी, कोटी एवं बी-पुरम क्षेत्रों में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
टिहरी/दिनांक 03 दिसंबर, 2025
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा आज टिहरी, कोटी एवं बी-पुरम क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया।
अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं—
- बिना टैक्स,
- बिना हेलमेट,
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस,
- बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र,
- तथा अन्य यातायात नियम उल्लंघन—
के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग की कार्रवाई में कुल 22 चालान जारी किए गए, जबकि 04 वाहनों को बंद किया गया। जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी, और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में सत्येंद्रराज (एआरटीओ–प्रवर्तन), नवीन गोस्वामी, अर्जुन सिंह (परिवहन सहायक निरीक्षक), रोहन एवं मोनिका (प्रवर्तन आरक्षी) सहित विभागीय टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही।
