बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी को पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल सहित विशिष्ट अतिथियों ने किया सम्मानित
कोटद्वार | गढ़वाल
मान सिंह रावत–शशिप्रभा सर्वोदय सेवा ट्रस्ट, कोटद्वार, गढ़वाल सर्वोदय मंडल एवं कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत एवं शशिप्रभा रावत का संयुक्त जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सर्वोदय विचारों के प्रमुख प्रवाहक एवं बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी को “सर्वोदय सेवक मान सिंह–शशिप्रभा सर्वोदय सेवा सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. माधुरी बड़थ्वाल (पद्मश्री), गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य (‘सर्वोदयी पुरुष’), कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के अध्यक्ष विनय किशोर रावत तथा प्रो. बिक्रम चंद्र शाह के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में मान सिंह रावत एवं शशिप्रभा रावत के सर्वोदय, ग्राम स्वराज्य और सामाजिक चेतना के लिए किए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। साथ ही विजय जड़धारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और परंपरागत बीजों के संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों को सर्वोदय परंपरा का सशक्त विस्तार बताया गया।
