नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर चुनाव 2026: नामांकन पत्रों की बिक्री जारी
नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर चुनाव 2026: नामांकन पत्रों की बिक्री जारी
नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल, 28 मई 2026, SKS News।
नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया लगातार जारी है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 मई 2026 से नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री प्रारम्भ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि 28 मई 2026 को सायं 05:00 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नाम-निर्देशन पत्र तथा सदस्य पद हेतु कुल 19 नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है।
निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
