सरहद का साक्षी,
देहरादून: उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोरोना के आज 3050 में संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि आज 53 लोगों संक्रमण के चलते की मौत हुई है। सुखद बात यह है कि आज विभिन्न अस्पतालों से 6173 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घरों को गए। हालाँकि विभिन्न अस्पतालों अभी में 54735 लोगों का उपचार चल रहा है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 54, बागेश्वर में 45, चमोली में 161, चंपावत में 73, देहरादून में 716, हरिद्वार में 364, नैनीताल में 224, पौड़ी में 144, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, टिहरी गढ़वाल में 276, उधम सिंह नगर में 537, उत्तरकाशी में 96 लोगों में आज कोविड-19 के लक्षण पाए गये हैं।
राज्य में आज कोरोना संक्रमण के मामले 3050 सामने आये हैं। इस तरह अब तक इस कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 313519 हो गई है, जबकि अब तक इस संक्रमण के चलते कुल 5805 लोगों की मौत हुई है।


