लोकपर्व हरेला पर शिशु विद्या मंदिर नकोट में किया वृक्षारोपण, आयोजित की गई ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता
सरहद का साक्षी, नकोट: लोकपर्व हरेला के मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नकोट, मखलोगी में विद्यालय के नवनिर्मित भवन के चारों ओर वृक्षारोपण किया गया, वृक्षारोपण में माल्टा नींबू आम तथा फूल एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के तत्पश्चात यह संकल्प लिया गया कि हम इन पौधों की देख-रेख व लालन पालन करेंगे। इस लोक पर्वावसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के द्वारा ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नकोट, मखलोगी के प्रधानाचार्य जसवीर सिंह रावत व्यवस्थापक श्री पुरुषोत्तम दत्त उनियाल, शांति स्वरूप सकलानी, श्रीमती पूजा चौहान, प्रीतिका चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान व नरेश बडोनी आदि उपस्थित थे।
ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता: कु. प्रीति गुसाईं, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नकोट, कक्षा सप्तम।
