नई टिहरी : मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि 09 दिसम्बर को विकास खण्ड जाखणीधार की ग्राम पंचायत बगंद्वारा (धारमण्डल) में निर्धारित क्यूआरटी (क्वीक रिस्पोंस टीम) कैम्प अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया हैं।
उन्होंने बताया कि अब क्यूआरटी कैम्प का आयोजन 09 दिसम्बर को ही विकास खण्ड जाखणीधार की ग्राम पंचायत मठियाली के मन्दिर प्रागंण में किया जायेगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को क्यूआरटी कैम्प में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
