उप जिलाधिकारी संदीप कुमार की छापेमारी से स्टोन क्रेशर संचालकों में मचा हड़कंप, 4 दिसंबर तक अभिलेख तलब, शराब की दुकान पर ₹10 की ओवररेटिंग पकड़ी गई
📍टिहरी गढ़वाल | कंडीसौड
टिहरी जनपद में प्रशासन ने अवैध खनन, अनियमित भंडारण और उप-खनिज से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए आज तहसील कंडीसौड क्षेत्र में स्टोन क्रेशरों पर अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार के नेतृत्व में की गई।
🚨 इन स्टोन क्रेशरों में पाई गई अनियमितताएं:
- भागीरथी स्टोन क्रेशर –
छापेमारी के दौरान संचालक मौके पर क्रेशर से संबंधित अनुमति पत्र, भंडारण अभिलेख व उप-खनिज के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। - असवाल स्टोन क्रेशर, कंडीसौड –
निरीक्षण के दौरान स्पष्ट अनियमितता पाई गई, जो नियमों के विरुद्ध पाई गई। - गणपति स्टोन क्रेशर –
यहां भी संचालक द्वारा आवश्यक अभिलेख मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए।
✅ प्रशासन के सख्त निर्देश:
उप जिलाधिकारी द्वारा समस्त स्टोन क्रेशर संचालकों को दिनांक 4 दिसंबर 2025 तक निम्न अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए:
- स्टोन क्रेशर की वैध अनुमति
- उप-खनिज से संबंधित भंडारण अभिलेख
- मौके पर एकत्रित खनिज का विवरण
- रॉयल्टी व परिवहन संबंधी दस्तावेज
साथ ही तहसीलदार कंडीसौड को मौके पर भंडारण किए गए उप-खनिज की माप कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए।
⚠️ उप जिलाधिकारी की चेतावनी:
यदि किसी भी स्टोन क्रेशर संचालक द्वारा स्टोन क्रेशर नियमावली व भंडारण नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
🍺 शराब की दुकान पर भी चला प्रशासनिक डंडा – ओवररेटिंग पकड़ी गई
स्टोन क्रेशरों की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने कंडीसौड बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया।
🔍 निरीक्षण के दौरान पाया गया कि:
- इंपीरियल ब्लू (IB) के क्वार्टर पर ₹10 की अवैध ओवररेटिंग की जा रही थी।
- सेल्समैन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जा रही थी।
✅ इस पर उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण पंजिका में ओवररेटिंग दर्ज कर चालानी कार्रवाई की और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई।
🧭प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश:
इस संयुक्त कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि:
- ✅ अवैध खनन और अनियमित भंडारण पर अब शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।
- ✅ आम जनता से शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- ✅ भविष्य में और सख्त निरीक्षण की पूरी तैयारी है।
