चम्बा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दिगोठी के एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
चम्बा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दिगोठी निवासी एक व्यक्ति की गत गुरुवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना चम्बा पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार देर रात तक चम्बा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और साक्ष्य एकत्र करने में जुटे रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।
