गजा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पं० दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
[su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी @डी.पी.उनियाल[/su_highlight] गजा: नगर पंचायत गजा में गौंसारी गजा बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने के साथ ही भावपूर्ण स्मरण किया गया।
भावपूर्ण स्मरण करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष व नगर पंचायत गजा के मनोनीत सभासद जोत सिंह चौहान ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठन कर्ता, अंत्योदय के प्रणेता स्व. पं दीनदयाल उपाध्याय जी ऐसे व्यक्ति थे, जो धरती को मातृभूमि के रुप में देखते थे तथा उनका कहना था कि यह देश ऐसे लोगों का समूह है जो एक लक्ष्य और आदर्श के साथ जीवन जीते हैं।
सभासद विनोद चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के साथ साथ साहित्य में भी रुचि रखते थे। भारतीय जनता पार्टी गजा के वरिष्ठ सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने कहा कि उनके कदमों पर चलकर आज भा ज पा पूरे देश की मजबूत पार्टी हो गई है।

वक्ताओं ने कहा कि वे महान चिंतक , विचारक , दार्शनिक होने के साथ ही योग्य राजनेता व कुशल पथप्रदर्शक रहे हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष जोत सिंह चौहान सहित सभी लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये।
इस कार्यक्रम में गम्भीर सिंह नयाल, उम्मेदसिंह पयाल, इतेनदर सिंह नेगी, बरुण चौहान, ताजबीर सिंह खाती, बलबीर सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, इतबीर सिंह नेगी , ज्ञान सिंह नेगी उपस्थित रहे । जयंती मनाने के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया।
दूसरी ओर नगर पंचायत गजा की अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती आज विधानसभा नरेन्द्र नगर के सभी बूथों पर धूमधाम से मनाई गई है तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर कार्य क्रम आयोजित करने पर बधाई दी। श्रीमती मीना खाती ने कहा कि हर कार्यकर्ता उत्साहित है।
About the Author
केदार सिंह चौहान ‘प्रवर’
Administrator
“खबर वही होती है जिसे दबाने की कोशिश की जाती है, बाकी सब विज्ञापन है। मकसद स्पष्ट होना चाहिए। असल मायने यह है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं। मैं न केवल कलमकार हूँ, बल्कि खबरों के छपने की नींव भी हूँ। इस व्यवस्था का हिस्सेदार हूँ, और इसे बदलने का इच्छुक भी। भावनाओं के साथ बुद्धि का संतुलन रखता हूँ, सच्चाई का साथ और झूठ का विरोध करता हूँ।“
