[su_button background=”#881c0a” color=”#fffffe” size=”2″ radius=”5″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_button] सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12 वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के रोल नंबर जारी करने के एक दिन बाद, अब सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है।
आज दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्रों से अच्छा छात्राओं का प्रदर्शन रहा है। उत्तराखंड में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।
आपको बता दें कि शताक्षी के प्रेरणास्रोत उनके माता पिता और स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। शताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शताक्षी ने अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है। उनकी कामयाबी पर हर कोई बधाई दे रहा है।
गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।
CBSE बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। सीबीएसई में 11.51 फीसदी छात्रों ने 90 फीसदी और उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं 5.37 फीसदी छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यार्थी अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 अन्य आधिकारिक पोर्टल, results.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर (digilocker) एवं उमंग ऐप (UMANG App) पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
