प्रतापनगर विधायक विक्रमसिंह नेगी जंगलों में लग रही आग को लेकर काफी चिन्तित हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग से प्रकृति को गहरा नुकसान पहुंच रहा है।
आज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्राम गरबान गांव के जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश करने का प्रयास किया। उन्होंने जंगलों में लग रही आग पर गहरी चिंता व्यक्त की और वन विभाग से इस गहरी समस्या पर तात्कालिक कार्रवाई करने का प्रयास और इसके समाधान करने की गुजारिश की है।
