देवप्रयाग कॉलेज में जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं की ली शपथ
Did not take oath in Devprayag College till the medicine was not relaxed
सरहद का साक्षी,
देवप्रयाग: देवप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कॉलेज के टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टॉफ, एनएसएस के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं ने कोविड-19 के बारे में सतर्क रहने की शपथ ली।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला ने कहा “जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं” का पालन करना है। हर स्तर पर सतर्कता बरतनी होगी, ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। प्राचार्य अर्चना धपवाल ने माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार हेतु जन आंदोलन अभियान का प्रारंभ किया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
इस लिंक https://pledge.mygov.in/janandolan-covid/ पर प्रमाणपत्र प्राप्त करें ।
इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. महेशानंद नौरियाल, डॉ. लीना पुंडीर, डॉ. मोहम्मद आदिल, डॉ. पारुल रतूड़ी, डॉ. शीतल, डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. सिर्जना राणा विनोद सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
