अनुसूया देवी विकास समिति टिहरी की पहल—साईं चौक से कलक्ट्रेट तक गुलाब पौधारोपण अभियान, डीएम ने कहा: छोटी पहलें बनती हैं बड़े बदलाव की नींव
टिहरी/दिनांक 02 नवम्बर, 2025।
रविवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने सांई चौक नई टिहरी पहुंचकर अनुसूया देवी विकास समिति टिहरी द्वारा संचालित ‘गुलाब पथ योजना’ का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर गुलाब के पौधे में जल सींचन करते हुए पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश दिया।
🔹 डीएम ने सराहा अनोखी पहल
लोकार्पण समारोह में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि यह एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल है, जो समाज में सकारात्मक सोच और पर्यावरणीय चेतना का संदेश देती है।
उन्होंने कहा — “छोटी-छोटी पहलें ही बड़े बदलाव की दिशा तय करती हैं। हमारे ऐसे कार्य भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।”
डीएम ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि वे पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को स्थायी रूप दिया जा सके।
🔹 तीन चरणों में होगा गुलाब पथ का विकास
समिति की अध्यक्ष विद्या नेगी ने जिलाधिकारी का अलंकरण कर स्वागत किया और बताया कि योजना के तहत गुलाब पथ का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है —
- प्रथम चरण: साईं चौक से छमुण्ड तक,
- द्वितीय चरण: छमुण्ड से डाइजर तक,
- तृतीय चरण: डाइजर से कलेक्टर कार्यालय तक।
इस अभियान का उद्देश्य शहर के सौंदर्यीकरण और हरियाली को बढ़ावा देना है।
🔹 स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन विशेष आमंत्रित सदस्य रामलाल नौटियाल ने किया।
इस अवसर पर समिति के संचालक यू.एस. नेगी, सदस्य कमल सिंह मेहर, शिव सिंह बिष्ट, उर्मिला राणा, गीता राणा तथा नागरिक मंच से सुंदरलाल उनियाल, त्रिलोक चंद्र रमोला, भगवान चंद्र रमोला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
