[su_highlight background=”#0d1fa3″ color=”#fffcfe”]सरहद का साक्षी, चम्बा[/su_highlight]
समाजसेवी दिवाकर पैन्यूली एवं उनकी सहधर्मिणी श्रीमती अनीता पैन्यूली (अध्यापिका) ने गत 09 जुलाई 2021 को अपनी माता व सास की प्रथम पुण्यतिथि पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट जाकर नेत्रदान किया। उन्होंने कहा की उनका यह छोटा सा प्रयास अपनी स्व. माँ बिगरा देवी व स्व. पिता बिशम्बर दत्त पैन्यूली के साथ -साथ सभी पितरों को समर्पित है।
कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी के इस वाक्य से “समाज बडा बाकी सब छोटे” इस तरह समाज कार्यों की प्रेरणा मिलती है। आह्वान किया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों और युवा पीढी को रक्तदान और नेत्रदान अवश्य करना चाहिए।


