HNB गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय SRT Campus बादशाही थाैल में ABVP चंबा की ओर से खेलो भारत गतिविधि के तहत खेल कुंभ प्रतियोगिता का समापन
बादशाही थाैल: HNB गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय SRT Campus बादशाही थाैल के बास्केटबॉल खेल मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा इकाई की ओर से खेलो भारत गतिविधि के तहत 4 दिवसीय नगर खेल कुंभ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
चंबा नगर की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभनी धनोला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नगर खेल कुंभ के तहत पुरुष एवं महिला वर्ग में कबड्डी, पिट्ठू, बास्केटबॉल, रस्साकसी, बॉलीबॉल व खो-खो जैसे खेलो का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के के रूप में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शोभनी धनोला जी ,एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अमित शर्मा जी , प्रदेश खेलो भारत प्रमुख डॉ० अपर्णा सिंह जी , विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट जी एवं छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी जी शामिल रहे । सभी मंचासीन अतिथियों ने प्रतियोगिता के आयोजन पर खुशी जताते हुए युवाओं के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।
आयोजन में जिला विद्यार्थी विस्तारक कंचन पंवार , जिला संयोजक अंशुल भंडारी , नगर मंत्री राजन सजवाण, उज्ज्वल उनियाल ,आशीष राणा, बिपिन सिंह नेगी , अमन सजवाण, अमन सुयाल, विराट कुमार, गौतम राज कुंवर, कशिश नेगी आदि शामिल थे।
