HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपनी IIRF रैंकिंग 2024 में किया उल्लेखनीय सुधार
HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपनी IIRF रैंकिंग 2024 में किया उल्लेखनीय सुधार
श्रीनगर (गढ़वाल) 01 जुलाई 2024: HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपनी IIRF रैकिंग में 2024 में उल्लेखनीय सुधार करते हुये देश के केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में 21वां स्थान प्राप्त किया है। IIRF भारत में एक गैर सरकारी रैंकिंग ढांचा है, जिसे IIRF सेन्टर फॉर इंस्टीट्यूशनल रिसर्च (ICIR) द्वारा लाया गया है। रैंकिंग पद्धति सर्वेक्षण और अनुसंधान पर आधारित है और पूरे देश में व्यापक रूप से स्वीकार की जाती है। यह संस्था पूरे देश के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, बिजनेस स्कूलों, लॉ कॉलेजों, डिजाइन स्कूलों, आर्किटेक्चर कॉलेजों और यू0जी0 कॉलेजों सहित देश के 1000 से अधिक संस्थानों की रैंकिंग करता है। रैंकिंग प्रदर्शन संकेतकों पर आधारित है जिसमें अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, प्लेसमेंट, कॉर्पोरेट इंटरफेस, शिक्षण सीखने और संसाधन और भविष्य की योजनायें शामिल रहती है।
IIRF रैकिंग वर्ष 2023 में हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय को 926.93 के समग्र सूचकांक स्कोर के साथ देश के केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 30वां स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष 2024 में विश्वविद्यालय ने सभी मापदंडो में अपने स्कोर में काफी सुधार करते हुए 961.69 के समग्र स्कोर के साथ केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में 21वीं रैंकिंग प्राप्त की है।
विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय रैंकिंग में इस उल्लेखनीय सुधार हे.न.ब. गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 अन्नपूर्णा नौटियाल के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय के द्वारा किए गए प्रगतिशील प्रयासों से सम्भव हो पाया है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने रैंकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को बधाई दी है और उम्मीद व्यक्त की है कि यह रैकिंग विश्वविद्यालय बिरादरी को कडी मेहनत करने और राष्ट्रीय रैंकिंग में और सुधार करने के लिए प्रेरित करेगा।
HNB Garhwal Central University significantly improved its IIRF 2024 rankings
Sringar (Garhwal) 01 July, 2024. IIRF is non-government ranking framework in India brought by IIRF Centre for Institutional Research (ICIR). The methodology of ranking is based on survey and research and is widely accepted throughout the country. It ranks more than 1,000 institutions, including Universities, Engineering colleges, Business school, Law colleges, Design schools, Architecture colleges and UG colleges for BBA and BCA throughout the country. The ranking is based on the key performance indicators which includes academic excellence, research, placement performance, corporate interface, Teaching learning and resources and future orientation.
In the year 2023, the HNB Garhwal Central University with an overall index score of 926.93 was placed at 30th rank amongst the Central Universities. However, in the year 2024, the university significantly improved upon its score in all of the parameters and with an overall index score of 961.69 rose to 21st rank amongst the Central Universities.
The improvement in the ranking of the university is consequent of the progressive efforts undertaken by the university under the able leadership of Professor Annpurna Nautiyal, Vice Chancellor of HNB Garhwal Central university to improve upon the national rankings of the university.
Professor Annpurna Nautiyal has congratulated all the students, teachers and non-teaching staff for the significant rise in the ranking and hoped that this will motivate the university fraternity to work harder and further improve upon the national rankings.
